Site icon Amar Gatha

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने सम्मेलन को लेकर  नवगछिया में की बैठक

अमर गाथा संवाददाता/ बिहपुर

रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट अनुमंडल नवगछिया का 12 अक्टूबर को आहूत  सम्मेलन के लिए मदर टेरेसा आवासीय विद्यालय नवगछिया में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष संजय प्रसाद यादव द्वारा की गई।बैठक में गोप गुट के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार एवं जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक की विशिष्ट उपस्थिति हुई।बैठक में  सम्मेलन में अनुमंडल के सभी प्रखंडों के कमिटी सदस्य,जिला प्रतिनिधि एवं राज्य प्रतिनिधि के मौजूदगी सहित, सांगठनिक परिचर्चा, शिक्षक समस्या एवं सदस्यता अभियान पर बल दिया गया।विदित हो उक्त अनुमंडल सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह होंगे।बैठक में अनुमंडल सचिव प्रदीप कुमार सिंह, नवीन कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार अनल , पंचानन सिंह और जयनाथ यादव आदि मौजूद थे।

Exit mobile version