
पूर्णिया । पूर्णिया शहर में रविवार को स्थानीय सदर भाजपा विधायक विजय खेमका ने अपनी विधायक निधि से करीब 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कई पीसीसी सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। नगर निगम के वार्ड स्थित जिरोमाईल दमका राजभर टोला, गुलाबबाग, पोलोग्राउंड, सिंघिया, नेपालीपट्टी, एनामहल रूईगोला, खुशीबाग मिलानपाड़ा और नागेश्वरवाद समेत कुल 10 स्थानों पर यह कार्य संपन्न हुआ। इनमें से चार सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।
डबल इंजन सरकार की गारंटी : विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार में विकास हर घर तक पहुँच रहा है।“राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएँ अब आम जनता की पहुंच में हैं। गांव से लेकर शहर की गली-गली तक पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं।”विधायक ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।“कांग्रेस और आरजेडी के दो राजकुमार बिहार को फिर से लूटने और जंगलराज लौटाने में लगे हैं। वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरवी कर रहे हैं। लेकिन एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और जंगलराज को किसी कीमत पर लौटने नहीं देगी। हम घुसपैठियों को देश से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
