Site icon Amar Gatha

नवादा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 अपराधी गिरफ्तार

अमर गाथा

निर्भय कुमार

नवादा

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि दिनांक 10 अक्टूवर 2025 को नवादा जिला में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के तहत मद्य निषेध में 06, हत्या के प्रयास में 05, अनुसूचित जाति/जनजाति में 03, साईबर क्राइम अपराध में 02 एवं अन्य मामलों में 12 गिरफ्तारियां कुल 28 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने 21.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। कुर्की के निष्पादन की संख्या-06 एवं वारंट के निष्पादन की संख्या-106 हुई है। इसके अतिरिक्त वाहन जांच अभियान के दौरान 500 वाहनों की जांच की गई तथा 01 लाख 09 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अन्य गिरफ्तारी अंतर्गत मोबाईल 04, डाटा सीट 01, अपहृता 02 एवं तसला 02 की बरामदगी भी की गई है।पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि “नवादा पुलिस क्रूर एवं जघन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। अपराध करने के बाद अन्यत्र छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार आसूचना संकलन किया जा रहा है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह नवादा पुलिस की बड़ी सफलता है।”

Exit mobile version