Site icon Amar Gatha

शिकायत के फुटपाथी दुकानदारों को किया गया फुटपाथ के पीछे,प्रभारी ईओ सह सीओ

फोटो-दुकानदारों को समझाते कर्मी

अमर गाथा

मनीष कुमार,

रजौली(नवादा):

नगर पंचायत के बजरंगबली चौक पर शुक्रवार की सुबह फुटपाथी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत पदाधिकारी ने कार्रवाई शुरू की है। शिकायत मिलने के बाद,नगर पंचायत के कर्मियों ने फुटपाथी दुकानदारों से फुटपाथ छोड़कर पीछे अपनी दुकानें लगाने की अपील की।प्रभारी नगर पंचायत पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी, इसलिए दुकानदारों से अपील की गई थी।जब दुकानदारों ने निर्देश का पालन नहीं किया,तो कर्मियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी।नगर पंचायत की इस कार्रवाई से आम लोगों में खुशी का माहौल है,क्योंकि इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी।लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर दुकानें लगाने से आवागमन बाधित हो रहा था, लेकिन अब स्थिति में सुधार होगा।प्रभारी नगर पंचायत पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जा सके।

Exit mobile version