Site icon Amar Gatha

मनोज कुमार अरवल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी घोषित।

अरवल विधानसभा हॉट सीट बनी।

टिकट नहीं मिलने से कई डाबर नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में।

सत्येंद्र राय रेस में आगे चल रहे थे। लेकिन मनोज कुमार ने बाजी मारी।

भारी दबाव और उठा पटक के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने अरवल विधानसभा से मनोज कुमार को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया आपको बताते चले की अरवल विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट में मानी जा रही है क्योंकि अरवल विधानसभा सीट के लिए करीब दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे लेकिन मनोज कुमार को जब पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया तो सभी अटकलें पर विराम लग गया आपको बताते चले की मनोज कुमार भूमिहार जाति के नेता है और पूर्व में भी को विधानसभा से वह विधायक रह चुके हैं उनके पिताजी डीके शर्मा भी को विधानसभा से विधायक रह चुके हैं अगर शिक्षा की बात करें तो मनोज कुमार के शिक्षा 12वीं पास है और अभी तक इनका कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है फिलहाल मनोज शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। मनोज कुमार के टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई कद्दावर नेता जो अरवल विधानसभा सीट के प्रबल उम्मीदवार माने जाते थे टिकट नहीं मिलने के बाद बहुत सारे नेता नाराज भी चल रहे हैं और कुछ नेता के द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भी ऐलान कर दिया गया है। इसके पूर्व 2020 में दीपक शर्मा भारतीय जनता पार्टी से अरवल के प्रत्याशी रह चुके थे लेकिन विधायक महानंद सिंह के द्वारा उनको हरा दिया गया था उसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 2025 विधानसभा चुनाव में भारी मंथन के बाद मनोज कुमार को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया। साथ ही साथ लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुनील कुमार यादव को एनडीए गठबंधन से टिकट नहीं मिलने पर भी नाराजगी उनके समर्थ को ने जाहिर किया है।

Exit mobile version