
स्मृति चिन्ह व प्रोत्साहन राशि पचास हजार से सम्मानित अभिलाषा , क्षेत्र में खुशी की लहर
अमर गाथा संवाददाता
बिहपुर: मंगलवार को ज्ञान भवन गांधी मैदान पटना में कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार के द्वारा खेल सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के एक महिला खिलाड़ी जो की नवगछिया के महदतपुर गांव के केदार सिंह-अंजली कुमारी की पुत्री अभिलाषा कुमारी को स्मृति चिन्ह व प्रोत्साहन राशि में 50000 हजार से सम्मानित किया।अभिलाषा जो कि 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ महाराष्ट्र में आयोजित 70 वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर रहने वाले बिहार राज्य टीम की सदस्य थी। अभिलाषा ने अपने प्रदर्शन से बिहार राज्य व नवगछिया पुलिस जिले का गौरव बढ़ाया है। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार मौजूद थे
