
अमर गाथा संवाददाता/संजीव कश्यप, मधेपुरा।
आखिरकार तमाम अटकलों एवं संदेहों को ध्वस्त करते हुए राजद ने मधेपुरा जिले के आलमनगर (70)विधानसभा सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी ई०नवीन कुमार निषाद को पुनः इस बार के विधानसभा चुनाव हेतु अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार की देर शाम राजधानी पटना में हुई बैठक के उपरान्त पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इंजीनियर नवीन कुमार निषाद को आलमनगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाते हुए सभी षड्यंत्रकारियों एवं अटकलें बाजों के ध्वनि को पूर्णविराम दे दी है। इधर जैसे ही इंजीनियर नवीन कुमार निषाद को टिकट कंफर्म हुआ, उनके समर्थकों, चाहने वालों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी लोग अब नामांकन हेतु तैयारी में जुटने की बात बताने लगे हैं। उम्मीद है यथाशीघ्र आलमनगर सीट से राजद प्रत्याशी ई०नवीन कुमार निषाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बुधवार की देर शाम टिकट मिलने के साथ ही राजद प्रत्याशी ई०नवीन कुमार निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित मीशा भारती से अपना आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर उनके साथ कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
