
अमर गाथा संवाददाता
बिहपुर
गुरुवार को बिहपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें काली पूजा और छठ पर्व को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में थाना प्रभारी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने शांति और सौहार्द बनाए रखने अपील की।
बैठक उन्होंने कहा कि दोनों त्योहारों के दौरान लोग एक दूसरे के साथ मिलकर मनाएं और किसी भी तरह के विवाद से बचें। श्री शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की घटना पर नजर रखी जा सके। बैठक में काली पूजा और छठ पर्व के महत्व पर चर्चा की गई। महंत नवल किशोर दास ने कहा कि दोनों त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा हैं और हमें इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। बैठक में सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और शांतिपूर्ण बनाए रखें।स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर चर्चा करते हुए, अधिकारियों ने कहा कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह के असमाजिक तत्वों के द्वारा शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने प्रयास करता है तो आप तुरंत स्थानीय प्रशासन को सुचित करें पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी । बैठक में उपस्थित राम-जानकी ठाकुरवाड़ी के महंत नवल किशोर दास, बिहपुर सरपंच अशोक कुमार गोस्वामी, वाम काली पूजा समिति के प्रधानमंत्री गौरव कुमार शर्मा, बिहपुर मध्य के सरपंच लालू सिंह, बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इरफान आलम, घनश्याम झा, घनश्याम पोद्दार, नवयुवक संघ के अध्यक्ष शंभू मंडल, रोहित यादव, सहित दर्जन ग्रामीण व समाजसेवी लोग मौजूद थे।
