
अरवल से टिकट मिले हुए प्रत्याशी चुनावी गुणा गणित में जुटे
अरवल/ हर्षित कुमार
लगभग लगभग सभी पार्टियों के द्वारा अरवल और कुर्था विधानसभा में अपने अपने प्रत्याशियों को उतार दिया गया है। अरवल जिला अभी तक के सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इसके पीछे कारण यह है की यहां के वर्तमान विधायक महानंद सिंह से सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी के अरवल जिले के उम्मीदवार मनोज कुमार शर्मा से से है ।जो अरवल जिले के कई स्थानीय नेता जो जिले के लिए दिन-रात एक कर मेहनत कर रहे थे ,ताकि इनको प्रत्याशी घोषित किया जाए लेकिन पूर्व विधायक प्रत्याशी को पछाड़कर मनोज कुमार शर्मा को भाजपा के द्वारा अरवल जिले का प्रत्याशी घोषित किया गया। जब मनोज कुमार शर्मा को टिकट की घोषणा हुई तो भारतीय जनता पार्टी के बहुत सारे प्रत्याशी नाराज भी हुए लेकिन आपको बताते चले की मनोज कुमार शर्मा को एक जमीन से जुड़ा हुआ लोग नेता मानते हैं ।और उनके पारिवारिक बैकग्राउंड पूर्ण रूपेण राजनीतिक से ही रहा है, तो इसमें कोई दो राय नहीं की मनोज कुमार शर्मा यह जानते हैं की कब कहां और कैसे रूठे हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मानना है ।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है को अगर मनोज कुमार शर्मा के द्वारा रूठे हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं को मना लिया जाता है तो वर्तमान के विधायक महानंद सिंह को हराना आसान हो जाएगा। साथ ही साथ जन सुराज पार्टी से कुंती देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है ।कुंती देवी लगातार तीन बार से ब्लॉक प्रमुख है, अरवल जिले की रह चुकी है। जो यादव जाति से आती है। स्थानीय जनता का कहना है कि इस बार यादव जाति के लोग महागठबंधन को वोट न देकर जन सुराज पार्टी के कुंती देवी को लोग वोट देंगे। यानी कि इस बार वर्तमान विधायक को जमकर मेहनत करनी पड़ेगी ताकि अपना विधायक पद बरकरार रखें। साथ ही साथ तेज प्रताप टीम के अरुण यादव भी मैदान में है, जो कुछ हद तक माले का वोट काटेंगे यानी की भारतीय जनता पार्टी का हो सकता है की इस बार अरवल विधानसभा से अपनी सीट बचा ले। कुछ जनता का यह भी कहना है की अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी अरवल विधानसभा से अपनी सीट नहीं बचा पाई तो अरवल जिले से भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व मिट जाएगा।
