
अररिया |
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अररिया सीट पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद नेता अबिदुर रहमान पर दांव लगाया है। पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित कर यह साफ संदेश दे दिया है कि अररिया में अबिदुर रहमान ही कांग्रेस का चेहरा और जनता का विश्वास हैं।अबिदुर रहमान वर्ष 2015 में 40,044 वोटों के भारी अंतर से विजयी हुए थे। वहीं 2020 के चुनाव में यह अंतर बढ़कर 47,936 वोटों तक पहुंच गया, जो उनके बढ़ते जनाधार और जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।कांग्रेस हाईकमान ने उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और विकासोन्मुखी कार्यशैली को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। रहमान ने बीते दस वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बाढ़ राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाई है।जानकारों का कहना है कि 2025 का यह चुनाव अररिया के लिए तीसरी बार कांग्रेस की नीतियों की परीक्षा और अबिदुर रहमान के नेतृत्व पर जनता की मुहर का अवसर होगा।“जनता का भरोसा मेरा हौसला है,” — नामांकन की तिथि की घोषणा के बाद अबिदुर रहमान ने कहा, “हमने विकास को राजनीति का मूल बनाया है। अररिया की जनता ने हमेशा मुझे प्यार दिया है, इस बार भी सेवा का मौका देगी।”
