Site icon Amar Gatha

मगध के सरताज कवि ,पत्रकार एवं साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह “रत्नाकर” का निधन,शोक की लहर

अमर गाथा

अभय कुमार रंजन वारिसलीगंज (नवादा)

नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखण्ड के मकनपुर ग्रामीण सह पूर्व मुखिया, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर का आकस्मिक निधन शुक्रवार की मध्य रात्रि में इलाज के दौरान हो गया। वे मगध क्षेत्र के बड़े नाम थे। वरिष्ठ पत्रकार, कवि, साहित्यकार व इतिहासकार थे। लोक परंपरा और मगही भाषा के उत्थान को लेकर जीवनपर्यंत उनकी लेखनी चलती रही। वे 1968 से साहित्य साधना में जुड़े जो अंतिम समय तक मगही भाषा की समृद्धि के लिए चिंतित रहे । उन्होंने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में अमित छाप छोड़ी है। उन्हें भुलाया नही जा सकता। उनके संपादन में मगही संवाद और सतत नाम से 27 पत्रिका प्रकाशित हुई। मगही में- गांव के लक्ष्मी, राजगीर दर्शन, पगडंडी के नायक, मरघट के फूूल, मगध की संस्कृति, फगुनी के याद पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। जबकि हिन्दी में-बलिदान, शहीद, संस्कृति संगम, आस्था का दर्शन, लोकगाथाओं का सांस्कृतिक मूल्यांकन, ब्रह्मर्षि कुल भूषण, बजरंगी समेत कई किताबें प्रकाशित है। वारिसलीगंज में जब हिंसा का दौर चल रहा था तब वे साहित्य के जरिए लोगों के बीच समन्वय का काम कर रहे थे। वे बेबाक लेखन करते थे। वे नए लेखकों के प्रेरणा स्रोत थे। जिले के पत्रकारों में अविभावक की भूमिका का निर्वहन करते रहे। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी सहस्त्राब्दि सम्मान समेत कई राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मान पा चुके थे। उनका निधन सम्पूर्ण मगध क्षेत्र, जिले के पत्रकारों, नवोदित लेखकों एवं मगही मंडप के लिए अपूर्णीय क्षति है। शनिवार की शाम बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्ठि सजा उन्हें अग्नि को सुपुर्द किया गया। निधन की सूचना बाद नवादा जिले के तमाम कवि, लेखकों, पत्रकारों, साहित्यकारों व इतिहासकारों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति को ले प्रार्थना किया है। साथ ही उनके परिवार के लिए इस कठिन घड़ी में धैर्य की कामना की है।

कवि साहित्यकारों ने दी रत्नाकर को श्रद्धांजलि।

विभिन्न मगही संगठनों, कवि लेखकों, पत्रकार एवं साहित्यकारों ने मगही के महारथी वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार मकनपुर पंचायत की पूर्व मुखिया राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है। श्रद्धांजलि देने वालो में मगही पत्रिका सारथी के सम्पादक कवि मिथिलेश, जमूई के डा मिथिलेश, कृष्ण कुमार भट्टा, नागेंद्र शर्मा बन्धु, वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे, सुंदर कुशवाहा, अखिलेश्वर सिंह, भाषों सिंह, अनिल यादव समेत स्थानीय पत्रकार अशोक कुमार,उमाशंकर पाठक, सुबोध कुमार,मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, शानू सिंह,मनीष कमलिया,अभय उर्फ गुड्डू पत्रकार, निर्भय कुमार मुकेश,राजीव कुमार आदि ने अपने अविभावक के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया है, साथ ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना किया है।

Exit mobile version