Site icon Amar Gatha

सीमांचल में सियासी हलचल बढ़ाएंगे डॉ. शकील सैफी

नई दिल्ली/अररिया ( अमर गाथा )। डॉ. मो. शकील सैफी, चेयरमैन वर्ल्ड पीस हार्मोंनी, सीईओ सैफी हॉस्पिटल तथा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता 17 मई से सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आम लोगों से रू-ब-रू होंगे।


जानकारी के अनुसार डॉ. शकील सैफी 17 मई को अररिया पहुंचेंगे, जहां वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद सीमांचल के विभिन्न इलाकों में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जनभावनाओं से अवगत होंगे।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात और वार्ता के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सैफी ने अपने सीमांचल दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीमांचल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है।
इधर, डॉ. शकील सैफी के सीमांचल आगमन की तिथि तय होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में उनके स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में उनके इस दौरे को आगामी चुनावी समीकरणों और संगठनात्मक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Exit mobile version