
कर्नाटक की “जनता के विश्वास और संघर्ष की राजनीति की बड़ी जीत”
अमर गाथा संवाददाता/डॉ. रूद्र किंकर वर्मा,अररिया। कर्नाटक की सत्ता की बागडोर संभालने पर डीके शिवकुमार को अररिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष मासूम रेजा ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
जारी संदेश में मासूम रेजा ने कहा कि जनसेवा, संघर्ष और समर्पण से सजा डीके शिवकुमार का राजनीतिक सफर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की उम्मीदों की जीत है जिन्होंने विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डीके शिवकुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में कर्नाटक विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के नए मानदंड स्थापित करेगा तथा देश के सामने एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत करेगा।
मासूम रेजा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में डीके शिवकुमार की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है और उनके नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने उनके सफल, जनोन्मुखी और ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना की।

More Stories
“देवंती यादव : जनता का स्नेह और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा”
अररिया में जनसंपर्क अभियान तेज़ — जदयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन”
मोदी-नीतीश की डबल इंजन सरकार से हर गली तक पहुँच रही सड़कें, महागठबंधन सिर्फ जंगलराज और घुसपैठ की राजनीति में व्यस्त” — विधायक विजय खेमका