
अमर गाथा संवाददाता/पूर्णियां | पूर्णिया की जानी-मानी भाजपा नेत्री एवं पार्टी की जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि “आधी आबादी यानी महिलाओं की शक्ति और विश्वास ही NDA सरकार की रीढ़ है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सम्मान और सुरक्षा की नई पहचान दी है।
“महिला सशक्तिकरण सिर्फ नारा नहीं, अब व्यवहारिक बदलाव” : नूतन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित हालिया जनकल्याणकारी पैकेज से महिलाओं के जीवन में ठोस परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि परिवर्तन की शक्ति के रूप में पहचाना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनधन योजना से लेकर उज्ज्वला, मुद्रा लोन, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ और लाडली बहना योजना जैसी पहलें आज ग्रामीण भारत की नारी को सशक्त बना रही हैं।
NDA सरकार पर जनता का भरोसा बरकरार : भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। “जनता का विश्वास NDA के साथ है, और इसी भरोसे के बल पर फिर से मजबूत और स्थिर सरकार बनेगी।” उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह विश्वास “अधी आबादी की आशीर्वाद शक्ति” के रूप में NDA के लिए निर्णायक साबित होगा।
पूर्णिया से उठी सशक्त संदेश की गूंज : बीजेपी नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया जैसे सीमांचल क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता तेजी से बढ़ी है।

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें