May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

अररिया में जनसंपर्क अभियान तेज़ — जदयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन”

अररिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अररिया विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी शगुफ्ता अजीम का जनसंपर्क अभियान दिन-प्रतिदिन तेज़ होता जा रहा है। घरों-घरों जाकर लोगों से संवाद करते हुए, शगुफ्ता अजीम को जनता का जबरदस्त स्नेह और समर्थन मिल रहा है।

महिलाओं और युवाओं में दिखा जोश

जनसंपर्क अभियान के दौरान शगुफ्ता अजीम का हर जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
महिलाओं ने “बेटी जैसी नेता, जनता की आवाज़ — शगुफ्ता अजीम!” के नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
युवा मतदाताओं ने भी उनके नेतृत्व को “साफ़ छवि और नई सोच की पहचान” बताया।

“विकास, शिक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता” — शगुफ्ता अजीम

जनता से संवाद करते हुए जदयू प्रत्याशी ने कहा —“हमारे अभियान का मक़सद सिर्फ़ चुनाव नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझना है। विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की जो मिसाल कायम की है, उसे अररिया में और मज़बूत किया जाएगा।

गांव-गांव, टोला-टोला पहुँच रही हैं

शगुफ्ता अजीम ने मंगलवार को ग्रामीण एवं नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, किसानों, महिलाओं और वृद्धजनों से मुलाक़ात की और कहा — “आपका भरोसा ही हमारी ताक़त है। अररिया को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के क्षेत्र में मॉडल बनाना मेरा सपना है।

शगुफ्ता अजीम का यह अभियान अब चुनाव चर्चा का केंद्र बन गया है।
जहाँ एक ओर वे जनता से सीधा संवाद कर रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर उनका जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि अररिया में हवा विकास की ओर बह रही है।