
आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील
अमर गाथा संवाददाता / अकबरनगर
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी चौकस है। शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयासरत बनी हुई है। रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में अकबरनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरी।पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आम जनता को प्रशासन की सजगता का संदेश दिया। थाना परिसर से निकाले गए फ्लैग मार्च अकबरनगर, खेरैहिया दुर्गा स्थान दुर्गा स्थान का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमलोगों से प्रेम व सद्भाव के साथ दशहरा पर्व मनाने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने लोगों से कहा कि त्यौहार को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष चौकसी बरती जा रही है। लोग किसी तरह के अफवाहों में न पड़ें। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को आपसी सद्भाव एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अफवाह फैलाने अथवा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वालों तथा हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें