अमर गाथा संवाददाता/ कौआकोल (नवादा)। कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर जोरावरडीह गांव से आगे नीमिया मोड़ के पास शनिवार की शाम बस एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव निवासी सुरेन्द्र चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार अपने एक रिश्तेदार के घर चोंगवा से वापस अपने घर सोखोदेवरा लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से तीव्र गति से जा रहे जय माँ चामुंडा नामक बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर घटना के बाद वाहन चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद कौआकोल पुलिस ने घटनास्थल से बस को जप्त कर कौआकोल थाना ले आई है।


More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें