अमर गाथा संवाददाता/ संजीव कश्यप, उदाकिशुनगंज।
उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत वार्ड नंबर एक बरहकोल गांव स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र (मनरेगा भवन ) के प्रांगण में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार एवं सचिव बिहार सरकार तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधेपुरा के सामाजिक न्याय एवं आर्थिक विकास का दृष्टिकोण रखते हुए वित्तीय वर्ष 2026- 2027 के लिए गांधी जयंती के शुभ अवसर पर सबकी योजना सबका विकास के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर मुखिया जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर खाड़ा पंचायत के युवा मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह , दांडी यात्रा, खिलाफत आंदोलन जैसे आंदोलनों से अंग्रेजी हुकूमत को झुकाया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आम सभा में कई योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। इस मौके पर खाड़ा पंचायत के पंचायत सचिव माया कुमारी, कार्यपालक सहायक कृष्ण कुमार, वार्ड सदस्य रणजीत ठाकुर, राजकिशोर राम, छोटी ऋषिदेव, बेचन मंडल, भाजपा नेता सी के झा, उपमुखिया कंपनी मुखिया, अरुण तांती, छोटी मुखिया, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें