
भागलपुर बिहपुर:शनिवार को बिहपुर खादी भंडार के प्रांगण में बिहपुर संपूर्ण क्राति मंच बिहपुर ईकाई के द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के वरीय साथी गणेश कुंवर व संचालन मंच के संयोजक नरेश कुमार साह व प्रखंड सचिव शंकर रजक ने किया। इस मौके पर सेनानियों ने जेपी के विचारों को वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक बताया। वहीं रघुनाथ दास व सुभाषचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 1902 ई में जन्म लेने वाले जेपी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि जेपी भ्रष्ट्राचार के खिलाफ के खिलाफ आंदोलन व संकल्प का नाम और देश का जन विचार है। इस मौके पर जेपी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उपस्थित जेपी सेनानियों ने भावभीनी श्रद्धांजली दिया।जिला संयोजक मिथिलेश प्रसाद सिंह,प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,देवेंद्र कुमार साह,सुभाष प्रसाद सिंह कंपनी,गया प्रसाद यादव,अजय कुमार चौधरी,गणेश कुमर,लड्डुलाल राय,मो.फकरूद्दीन,मो.कारे,गफ्फार खां व जितेंद्र पोद्दार आदि समेत बड़ी संख्या में जेपी सेनानी व सामाजिक भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति के साथी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें