May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

विधान सभा चुनाव को लेकर बांका अनुमंडल पदाधिकारी ने उड़नदस्ता एवं निगरानी टीम के साथ बैठक

बांका-
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बांका अनुमंडल परिसर में आज एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) और एसएसटी (स्टेटिक निगरानी टीम) के साथ बैठक आयोजित किया गया। 161 -बांका विधानसभा में प्रतिनियुक्ति एफएसटी और एसएसटी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बांका अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार द्वारा कहा गया कि विधानसभा निर्वाचन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने में एफएसटी और एसएसटी की महती भूमिका है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को अच्छे से समझें और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करें।
सभी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि विधानसभा चुनाव पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराना है। किसी भी परिस्थिति में निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं को कोई डराए, धमकाए नहीं, इसका विशेष ध्यान रखना है। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखना है। इसके लिए एफएसटी और एसएसटी को सजग और सचेत होकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना है। टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन को सम्पन्न कराना है।
उन्होंने कहा कि वाहन जांच के दौरान शिष्टाचार प्रदर्शित करना है। आम जन को असुविधा न हो इसका भी ख्याल रखेंगे। महिलाओं के पर्स इत्यादि की जांच महिला पदाधिकारी के द्वारा हो, इसे सुनिश्चित करेंगे। हर गतिविधि की जानकारी रखेंगे।