May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा का नामांकन समारोह 18 अक्टूबर को

क्षेत्रवासियों से श्री मिश्रा ने किया सपरिवार समर्थन और आशीर्वाद की अपील

छातापुर।सुपौल जिला का हॉट छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (संख्या 45) से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को सुबह 10 बजे वीरपुर +2 राजकीय उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में नामांकन प्रक्रिया और आशीर्वाद सभा में हिस्सा लेकर नामजदगी पर्चा दाखिल करेंगे। संजीव मिश्रा की अपील राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से सादर अनुरोध किया है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। “आइए, कार्यक्रम में सपरिवार पहुँचकर अपना आशीर्वाद और समर्थन दें और विकास की इस नई यात्रा को मजबूती दें। आपकी भागीदारी ही इस मिशन की सफलता का आधार है।”

नामांकन सभा का महत्व

संजीव मिश्रा ने कहा कि यह नामांकन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छातापुर के विकास और जनता की सशक्त आवाज़ को आगे बढ़ाने का अवसर है।
वह क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन पर जोर देते हुए कहते हैं कि यही छातापुर के विकास और जनकल्याण की दिशा तय करेगा।

कार्यक्रम विवरण

तारीख: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार),समय: सुबह 10 बजे
स्थान: वीरपुर +2 राजकीय उच्च विद्यालय, क्रीड़ा मैदान, छातापुर 45,आयोजन: नामांकन एवं आशीर्वाद सभाVIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर छातापुर के विकास की इस नई यात्रा का हिस्सा बनें और इसे सशक्त बनाएं।