May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

जनसुराज ने बिहपुर से पवन चौधरी को दिया टिकट,

गोपालपुर से बुलो मंडल

मैदान में

भागलपुर।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिले की सियासत अब तेज़ होती जा रही है। देर शाम जनसुराज पार्टी ने बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से झंडापुर निवासी पवन चौधरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं गोपालपुर विधानसभा से जदयू नेता एवं पूर्व भागलपुर सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट मिला है। इसके अलावा नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा नेता मिथुन यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।जिले की तीन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनावी समीकरण बदलते नज़र आ रहे हैं। वहीं बिहपुर विधानसभा सीट पर अब तक राजद और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जिससे वहां राजनीतिक अटकलों का दौर जारी है।स्थानीय राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि जनसुराज का यह कदम पारंपरिक दलों के लिए चुनौती साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में क्षेत्रीय समीकरण और भी दिलचस्प हो सकते हैं।