
बहादुरगंज |
सीमांचल की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के कद्दावर नेता बरुण कुमार सिंह ने पार्टी की सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर जनसुराज पार्टी का दामन थाम लिया है। दीपावली के शुभ दिन उन्होंने नई राजनीतिक पारी की घोषणा करते हुए कहा कि — “अब राजनीति नहीं, जनसेवा ही मेरा धर्म होगा।”
बरुण कुमार सिंह ने ऐलान किया कि वे बहादुरगंज विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और 20 नवंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि “आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मैं आप सबको अपने नामांकन समारोह में सादर आमंत्रित करता हूँ। अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और अपना आशीर्वाद दें।”
बरुण सिंह का जनसुराज में शामिल होना सीमांचल की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका भाजपा और एक नई ऊर्जा जनसुराज के लिए माना जा रहा है। उनकी मजबूत जनसंपर्क क्षमता और कार्यकर्ताओं में पकड़ को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक इसे बहादुरगंज के चुनावी समीकरण बदलने वाला कदम मान रहे हैं।
दीपों के इस पर्व पर बरुण कुमार सिंह ने न केवल नया राजनीतिक दीप जलाया, बल्कि यह संदेश भी दिया — “सच्ची राजनीति वही है, जो जनता के बीच से शुरू होकर जनता की सेवा में खत्म होती है।”

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें