May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

जोकीहाट में दुआओं-ख़ैर का सैलाब , AIMIM उम्मीदवार मो. मुर्शिद आलम ने दाखिल किया नामांकन, बदलाव की नई सुबह का दिया संदेश

अररिया/जोकीहाट |

जोकीहाट विधानसभा की हॉट सीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के उम्मीदवार मो. मुर्शिद आलम ने आज बड़े जनसमर्थन और उत्साह के बीच अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

नामांकन से पहले निकली “दुआओं-ख़ैर यात्रा” में स्थानीय इमाम, बुज़ुर्ग, समाजसेवी, महिला कार्यकर्ता और सैकड़ों नौजवान शामिल हुए। यात्रा का माहौल पूरी तरह अमन, अनुशासन और तहज़ीब के रंग में रंगा रहा।

मो. मुर्शिद आलम ने सभा में कहा कि “जोकीहाट की मिट्टी ने हमेशा इंसाफ़ और तरक़्क़ी का साथ दिया है। आज मैं जो नामांकन कर रहा हूँ, वह सिर्फ़ काग़ज़ का काम नहीं, बल्कि जनता के हक़, हिम्मत और आवाज़ का इज़हार है। AIMIM आप की तरक़्क़ी, तालीम, रोज़गार और अमन की राजनीति लेकर आई है। मुझे आप सबकी दुआओं, मोहब्बत और यक़ीन की ज़रूरत है। इंशा-अल्लाह, जोकीहाट से बदलाव की नई सुबह तलेगी।”

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुबह 09 बजे से 11 बजे तक AIMIM कार्यालय, रानी चौक में भव्य जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे जुलूस के रूप में नामांकन स्थल की ओर “ख़ैर-ओ-बरकत” की दुआओं के साथ यात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने “मुर्शिद भाई ज़िंदाबाद, इंसाफ़ की आवाज़ बुलंद करो, AIMIM आगे बढ़ो” जैसे नारों से जोकीहाट की फिज़ा को जोश और उम्मीद से भर दिया।