
पूर्णिया । सोमवार को पूर्णिया नगर निगम का इतिहास विकास के स्वर्णाक्षरों से लिख दिया गया। नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने आज पूरे नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्डों में एक साथ करीब 60 करोड़ रुपये की योजनाओं का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इसमें 43.70 करोड़ रुपये की 63 बड़ी योजनाएं और 15 करोड़ की लगभग 100 छोटी योजनाएं शामिल हैं। महापौर ने कहा कि सड़क, नाला और स्वच्छता से जुड़ी इन योजनाओं के पूरा होने पर पूर्णिया नगर निगम एक आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा।
“जनता ने भरोसा किया, हमने वादा निभाया” — महापौर विभा कुमारी
महापौर ने कहा कि जब जनता ने मुझे अवसर दिया, तो मैंने हर संभव प्रयास किया कि नगर निगम परिवार को सुविधाएं दी जा सकें। “मैंने साफ-सफाई, सड़क और नाला को अपनी प्राथमिकता में रखा। पहले की तुलना में शहर की सड़कों में व्यापक सुधार हुआ है और नाला निर्माण में तेजी आई है। दशहरा से छठ तक स्वच्छता में पूर्णिया अव्वल रहा है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के पूरा होते ही शहर को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।
“राजनीति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता”
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों को राजनीति के चश्मे से देखते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
“नगर निगम के कामों में रोड़े अटकाने की कोशिश की गई, लेकिन जनता सब जानती है। समय आने पर जनता ही न्याय करेगी,”। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों, अभियंताओं और निगम कर्मियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
46 वार्डों में विकास योजनाओं की झड़ी
महापौर विभा कुमारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में योजनाओं की शुरुआत की गई। नीचे वार्डवार विवरण दिया गया है —
वार्ड 01 – कुल योजना 1, राशि ₹53,79,660
वार्ड 03 – कुल योजना 1, राशि ₹54,96,275
वार्ड 04 – कुल योजना 1, राशि ₹13,50,564
वार्ड 05 – कुल योजना 3, राशि ₹1,23,83,835
वार्ड 06 – कुल योजना 1, राशि ₹27,64,674
वार्ड 08 – कुल योजना 3, राशि ₹60,00,121
वार्ड 09 – कुल योजना 5, राशि ₹2,42,18,300
वार्ड 10 – कुल योजना 5, राशि ₹2,89,23,330
वार्ड 11 – कुल योजना 1, राशि ₹74,61,500
वार्ड 13 – कुल योजना 3, राशि ₹1,66,01,989
वार्ड 14 – कुल योजना 1, राशि ₹1,31,50,440
वार्ड 17 – कुल योजना 2, राशि ₹1,35,55,996
वार्ड 18 – कुल योजना 2, राशि ₹1,68,44,474
वार्ड 19 – कुल योजना 3, राशि ₹2,08,93,116
वार्ड 20 – कुल योजना 3, राशि ₹1,07,02,207
वार्ड 22 – कुल योजना 4, राशि ₹1,81,20,678
वार्ड 23 – कुल योजना 1, राशि ₹23,73,912
वार्ड 24 – कुल योजना 2, राशि ₹1,38,83,879
वार्ड 25 – कुल योजना 5, राशि ₹2,98,29,680
वार्ड 26 – कुल योजना 3, राशि ₹1,19,22,220
वार्ड 27 – कुल योजना 1, राशि ₹24,91,207
वार्ड 28 – कुल योजना 1, राशि ₹63,98,384
वार्ड 29 – कुल योजना 1, राशि ₹34,74,351
वार्ड 30 – कुल योजना 3, राशि ₹2,02,31,226
वार्ड 33 – कुल योजना 2, राशि ₹94,38,248
वार्ड 34 – कुल योजना 3, राशि ₹1,04,47,533
वार्ड 35 – कुल योजना 3, राशि ₹1,69,64,125
वार्ड 37 – कुल योजना 3, राशि ₹1,04,45,213
वार्ड 38 – कुल योजना 1, राशि ₹24,63,972
वार्ड 39 – कुल योजना 1, राशि ₹1,97,56,800
वार्ड 41 – कुल योजना 2, राशि ₹1,95,69,212
वार्ड 43 – कुल योजना 1, राशि ₹24,79,041
वार्ड 46 – कुल योजना 2, राशि ₹1,52,78,012
वार्ड 24 से 25 – कुल योजना 1, राशि ₹97,96,271
वार्ड 26 से 28 – कुल योजना 1, राशि ₹54,92,075
वार्ड 30-31 – कुल योजना 1, राशि ₹59,35,550
वार्ड 42 से 38 – कुल योजना 1, राशि ₹88,92,400
कुल बड़ी योजनाएं — 63
कुल राशि — ₹43,70,51,582
छोटी योजनाएं — लगभग 100
लागत — ₹15 करोड़ (अनुमानित)
पूर्णिया के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार
महापौर ने कहा कि ये योजनाएं पूर्णिया को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नगर में तब्दील करेंगी।
“हमारा उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि नागरिक जीवन को सरल बनाना है। जनता का आशीर्वाद रहा तो पूर्णिया आने वाले वर्षों में प्रदेश का सबसे व्यवस्थित नगर बनेगा,” उन्होंने कहा।
पूर्णिया नगर निगम का यह ‘विकास अभियान’ न केवल शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि जनता के भरोसे को भी नई ऊंचाई देगा। महापौर विभा कुमारी के नेतृत्व में आज का दिन “पूर्णिया विकास संकल्प दिवस” के रूप में याद किया जा रहा है — जहां नारियल के हर फोड़ में जनता के सपनों का अक्स झलक रहा था।

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें