May 27, 2026

Amar Gatha

Aapki Awaj, Hamare Sath

त्रिमुहान पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, तीन घायल

रवि भूषण, कहलगांव (अमर गाथा )। कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 स्थित त्रिमुहान पेट्रोल पंप के समीप रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।
स्थानीय समाजसेवी पोली पासवान एवं ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान बरसार निवासी सोनू कुमार, प्रीति देवी एवं मंजू देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।