
शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर व उत्पाद महिला पुलिस
अमर गाथा
मनीष कुमार,
रजौली(नवादा) :_
रजौली अनुमंडल क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर नवादा की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि इस सफल अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध न्यूटन ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक मद्य निषेध नागो लकड़ा और सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सुमन भारती ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि टीम ने दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि कई भागने में सफल रहे।उत्पाद टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी मोड़ स्थित नोनाई सरकारी स्कूल के समीप एनएच 20 पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक बीआर 01बीएच 3597 को रोककर तलाशी ली।इस दौरान मोटरसाइकिल से 57 लीटर देसी शराब बरामद की गई।मौके से टीम ने एक शराब तस्कर रजौली थाना क्षेत्र के रामदासी गांव निवासी रामजतन प्रसाद के पुत्र शेखर कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी बच्चु यादव के पुत्र सुमन कुमार भागने में सफल रहा।दूसरी ओर इसी अभियान की कड़ी में मेसकौर थाना अंतर्गत भोलापुर गांव की ग्रामीण सड़क पर भी उत्पाद टीम ने वाहन जांच का अभियान चलाया।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे गया जी की तरफ से आ रही छह बाइकसवार उत्पाद टीम को सड़क पर मुस्तैद देखकर रुक गया।जब तक उत्पाद टीम उनके पास पहुंच पाते सभी बाइक सवार तस्कर बाइक छोड़कर खेत के रास्ते भागने में सफल रहे।टीम ने सभी छह बाइकों को जब्त कर लिया। इन बाइकों पर लदे 10 बोरों में से कुल 920 लीटर देसी शराब बरामद की गई। जब्त की गई मोटरसाइकिलों में से दो को छोड़कर बाकी सभी बिना नंबर की थीं।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को मद्य निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भजे दिया गया तथा बाइकों को छोड़ कर भागे हुए तस्करों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
ब्रेक बाइंडिंग के कारण रामपुरहाट-गया पैसेंजर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इंद्र कांत झा को नई जिम्मेदारी, बने अर्थपाल, शिक्षकों में खुशी
सरकारी दावों की खुली पोल,चमचमाते सूचना पट्टों के बीच बदहाली के आंसू रोती रजौली की ग्रामीण सड़कें